कमाल खान बने प्रखंड अध्यक्ष
संवाद सूत्र बाराचट्टी प्रखंड का चुनाव
फोटो- 51
वार्ड सचिव संघ की बैठक का फोटो मेल पर है
संवाद सूत्र बाराचट्टी:
प्रखंड के उच्च विद्यालय सुलेबटा में वार्ड सचिवों की बैठक वार्ड सचिव संघ के जिलाध्यक्ष सोनल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बाराचट्टी प्रखंड की सभी 13 पंचायत के वार्ड सचिव उपस्थित हुए। सबों ने सर्वसम्मति से बीबी पेसरा पंचायत के बेरी गाव निवासी वार्ड सचिव कमाल खान को प्रखंड अध्यक्ष चुना। वहीं उपाध्यक्ष अनुज कुमार, मुकेश कुमार, सचिव चंदेश्वर आजाद, उपसचिव बसंत यादव, शिव प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश मंडल, उपकोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी रवींद्र कुमार सिन्हा, महिला मंत्री बबीता कुमारी को चुना गया। इसे दौरान ब्रजेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, निर्मल कुमार, नागेश्वर कुमार, चंदन कुमार, रामजी यादव, रामप्रवेश कुमार, सुरेश वर्मा आदि मौजूद थे।