पांच हजार मीटर दौड़ में विकास ने मारी बाजी
गया। शहर के गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में तीन दिवसीय 28 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को 28 स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 18 व अंडर 20 के पुरुष-महिला वर्ग के 400 प्रतिभागी शामिल हुए।
गया। शहर के गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में तीन दिवसीय 28 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को 28 स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 18 व अंडर 20 के पुरुष-महिला वर्ग के 400 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को उपस्थित अतिथियों और खेल संघ पदाधिकारियों ने हौसला बढ़ाया। अंडर 20 पुरुष वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में विकास कुमार ने बाजी मारी है। वहीं, अंडर 20 महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सुमन कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की। इसी प्रकार अंडर 18 पुरुष वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में मनीष कुमार अव्वल रहे। अंडर 18 महिला वर्ग में 800 मीटर महिला वर्ग से विभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की। वहीं, पुरुष वर्ग में शापुट में प्रथम आशुतोष कुमार, अंडर-18 पुरुष वर्ग में डिस्कस थ्रो में कृषि राज,हाई जंप अंडर 18 में पुरुष वर्ग से मो. अबुजर और अंडर-20 डिस्कस में पुरुष वर्ग से जीत बाबू प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावे कई महिला-पुरूष स्पर्धाओं में खिड़ालियों ने अपना-अपना दमखम दिखाया। वहीं,प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर गया जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन फरासत हुसैन, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष मोती करीमी, जिला एथलेटिक संघ के सचिव एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार के अलावे कई अतिथि और खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। तीन दिवसीय 28 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को भी प्रतियोगिता के कई स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पुरुष-महिला वर्ग के 300 प्रतिभागी शामिल हुए।