खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित
पेज-3 जागरण संवाददाता गया : घने कोहरे और बारिश की वजहसे गया से उड़ान सेवा प्रभावित
पेज-3
जागरण संवाददाता गया :
घने कोहरे और बारिश की वजहसे गया से उड़ान सेवा प्रभावित रहा। एयर इंडिया विमान नं- 433 अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देर से गया हवाई अडडा पहुंचा। यह विमान प्रतिदिन की तरह अपने नियमित उड़ान पर था। एयर इंडिया का यह विमान प्रतिदिन दिल्ली से गया भाया बनारस होते हुए पुन: दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। जबकि विमान नं- 236 अपने निर्धारित समय से 45 मिनट विलम्ब से गया एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान रंगून भाया गया होते दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। इसके अलावे विमान नं- 234, 235 और 528 अपने निश्चित समय पर गया एयरपोर्ट पर लैंड किया। फ्लाइट संख्या 234 रंगून होते हुए कोलकाता, 235 दिल्ली- गया होते रंगून, 328 थाई विमान गया होते हुए पुन: थाईलैंड के लिए उड़ान भरा। इधर एयर इंडिया के मुख्य अधिकारी शौवित घोष ने बताया कि गया का मौसम अनुकूल नहीं था। जिसके चलते फ्लाइट के उड़ान में देरी हुई।