गया में महिला समेत दो की हत्या, एक घायल
संवाद सूत्र, बेलागंज : गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के सतीस्थान गाव में शनिवार देर रात को ग
संवाद सूत्र, बेलागंज : गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के
सतीस्थान गाव में शनिवार देर रात को गोली मार कर एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी। एक व्यक्ति गोली लगने से घायल है, जिसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के समय महिला और पुरुष सोए हुए थे। वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि चाकंद में दोहरे हत्याकांड का कारण अवैध संबंध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सतीस्थान गाव निवासी संजय माझी की पत्नी मनोज देवी व पीरबिगहा गाव निवासी मो. नजीव शाह उर्फ मुन्ना मिस्त्री की गोली मारी गई। इन दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई। हथियार बंद अपराधियो ने कारा मांझी को भी गोली मारी, लेकिन वह बच गया।
सूचना पर चाकंद थाना की पुलिस गांव पहुंची। दो शवों का कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इधर, मृतका के पति ने अपने भाई समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, डीएसपी विधि-व्यवस्था संजीव कुमार प्रभात ने बताया कि मृतक के पति संजय माझी ने अपने ही भाई विजय माझी समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।