टिकारी राज किला की विवादित भूमि का मामला गरमाया
गया। टिकारी राज किला की विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य का मंगलवार को नागरिकों द्वारा विरोध किए
गया। टिकारी राज किला की विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य का मंगलवार को नागरिकों द्वारा विरोध किए जाने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा रोक लगा दी गई।
निर्माण करा रहे राकेश कुमार शर्मा ने बुधवार को अपने सहयोगी बृहमोहन शर्मा और केवल सिंह के साथ पत्रकारों को बताया कि संबंधित विभाग के आदेश पर कृषि कार्य के लिए गड्ढे की खोदाई करा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षित स्थल पर जमीन मालिकों को मुआवजा देकर सरकार पार्क या कोई अन्य कार्य कराए तो खुशी होगी। इस संबंध में एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि किला की विवादित भूमि का मामला सिविल कोर्ट में है। ऐसे में किसी तरह का निर्माण कार्य करना ही न्यायालय की अवमानना है। इधर किला बचाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक राजदेव सिंह चंद्रवंशी और सदस्य सुभाष यादव ने सुरक्षित भूभाग पर निर्माण की निंदा की है। समिति ने चेतावनी दी है कि इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो दो दिनों के अंदर संघर्ष समिति उग्र आदोलन करेगी।