सफाई के बहाने सोने के आभूषण लेकर भाग निकले ठग
संवाद सूत्र फतेहपुर
गया । रूपेश उर्फ झाबो सिंह के घर से शुक्रवार को दो ठग पांच तोला सोने का जेवर लेकर चंपत हो गए। उन्होंने सफाई की पेशकश की और उनके झांसे में आई घर की महिलाओं ने जेवर सामने कर दिए।
रूपेश का घर फतेहपुर बस स्टैंड के करीब में अवस्थित है। दोपहर के समय दो ठगों ने दस्तक दी। उस वक्त घर में केवल महिलाएं थीं। उन ठगों ने कुछ चीजें दिखाई और खरीद-बिक्री की बात करते हुए महिलाओं को झांसे में ले लिया। घर में रहे कासे के बर्तन को साफ कर दिखाया गया। महिला उनसे प्रभावित होकर चादी के जेवर को साफ करने के लिए दे दिया। दोनों ने उक्त जेवर भी साफ कर वापस लौटा दिया। इसके बाद घर में रखे सोने के जेवर को साफ करने के लिए दिया गया। ठगों ने आभूषण साफ करने के उपरात एक डिब्बा में बंद कर दिया। साथ ही उक्त बाक्स को आधा घटा बाद खोलने को कहा। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये। दोनों के जाने के बाद महिला ने बाक्स खोला तो उसमें छोटे-छोटे तीन कंकड़ रखे थे। पीड़ित विभा देवी ने बताया दोनों ठग बाइक से आये थे। एक की उम्र करीब 60 साल व दूसरे की लगभग 35 साल थी। परिवार के लोगों ने काफी खोज की लेकिन उनका पता नहीं चल सका।