गायत्री महायज्ञ में तीन हजार श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां
फोटो-2524 जागरण संवाददाता गया
गया । रामसागर तालाब स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में सोमवार सुबह विशाल 15 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें 20 पालियों में 3000 श्रद्धालुओं ने हवन किया एवं गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से आहुति प्रदान करते हुए पूरे विश्व के कल्याण की कामना की। हवन की पूर्ण गतिविधियों का संचालन उपजोन समन्वयक संतोष संगम, सहायक ट्रस्टी राधेश्याम श्रीवास्तव, सुरभि मिश्रा और नेहा मिश्रा कीदेखरेख में संपन्न की गई। मा दुर्गा की भी स्तुति करते हुए आहुतिया प्रदान की गई। वहीं, दूसरी ओर कन्या जागृति मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता आकाक्षा पटेल द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई हुई रंगोली श्रद्धालुओं को लुभा रही थी। यज्ञ के दौरान व्यस्थापक मंडल के संजय शर्मा ने बताया कि हम सभी को अपने जीवन मे उपासना स्वाध्याय संयम सेवा के गुणों को अपनाकर अपने जीवन को महान बनना चाहिए। अनेक संस्कार, कन्या भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर गायत्री महायज्ञ को सफ ल बनाने में महिला मंडल, चिन्मय युवा प्रकोष्ठ, बाल संस्कारशाला, वीणा देवी, सुमन दीक्षित, किरण वर्णवाल, रीता देवी, मीडिया प्रभारी सूरज राउत, अमित कुमार, मनीष गुप्ता, मनीष मिश्रा, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, आलोक कुमार, शेखर प्रकाश आदि ने अहम योगदान दिया।