तीस एकड़ भूमि पर लगी अफीम की फसल नष्ट
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जयगीर टोला भोक्ताडीह के जंगली क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया। रेंजर मोहम्मद अफसार सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी बीबी पेसरा कैंप के सहायक कमांडेंट नागेश्वर दास और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।
गया । बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जयगीर टोला भोक्ताडीह के जंगली क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया। रेंजर मोहम्मद अफसार, सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी बीबी पेसरा कैंप के सहायक कमांडेंट नागेश्वर दास और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इसमें तीस एकड़ भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया। रेंजर ने बताया कि यह कार्यवाई 20 दिसंबर से लगातार जारी है। सैकड़ों एकड़ पर लगी अफीम के पौधे को अब तक नष्ट किए जा चुके हैं। अभी यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। महुआ लदे वाहन के साथ दो गिरफ्तार : गुरुआ : स्थानीय पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर सब्जी मार्केट के निकट से आठ बोरा महुआ लदे सवारी गाड़ी के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज मिथिलेश कुमार रौशनगंज थाना क्षेत्र के नवादा गाव का है। दूसरा धंधेबाज भोला सिंह बांकेबाजार थाना क्षेत्र के देलहो गांव का रहने वाला है। विदित हो कि प्रतिबंध के बावजूद शराब के धंधे रुक नहीं रहे हैं। जिले में लगातार शराब बरामद की जा रही है। रोज आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है।