Move to Jagran APP

पछुआ की कनकनी से अभी नहीं छूटेगा पीछा, जानिए गया, नवादा, औरंगाबाद व कैमूर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में ठंड का कहर लगातार जारी है। पछुआ हवा बहने से नवाद गया औरंगाबाद व कैमूर में कनकनी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से सितम से राहत नहीं मिलने वाली इसके साथ ही नवादा में अगले हफ्ते बारिश की भी संभावना जताई गई है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:37 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:37 AM (IST)
पछुआ की कनकनी से अभी नहीं छूटेगा पीछा, जानिए गया, नवादा, औरंगाबाद व कैमूर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
ठंड से फिलहाल राहत मिलने की नहीं है उम्मीद। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सहयोगी, नवादा। जनवरी माह खत्म होने को है, लेकिन सर्दी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है। नवादा में पछुआ हवा कहर बरपा रही है। कनकनी से लोगों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। हालांकि आसमान पूरी तरह साफ रहा और सूर्यदेव की किरणें जमीन पर उतरीं। लेकिन कनकनी बरकरार रही। खासकर सुबह और शाम ढलने के बाद कनकनी काफी अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी के सितम से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन औसतन 7-10 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा बहने के चलते कनकनी बरकरार रहेगी। वहीं गया में अगले दो दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलने वाली है। गया में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

loksabha election banner

नवादा में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह बारिश होने के भी आसार बने हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सेखोदेवरा के मौसम विज्ञानी रौशन कुमार ने बताया कि जिले में तेज पछुआ हवा चल रही है। साथ ही उत्तर भारत में बह रही बर्फीली हवा का भी असर है। ऐसे में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दो फरवरी तक मौसम यथावत बना रहेगा। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

कैमूर और भभुआ में सर्दी का सितम जारी

वहीं कैमूर और औरंगाबाद में कंपकंपानी वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवरा को औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कैमूर में पछुआ हवा की वजह से सुबह-शाम कनकनी व गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। लेकिन सुबह लगभग दस बजे से अच्छी धूप निकलने के चलते लोगों को दोपहर में ठंड से काफी राहत मिल रही है। बताया जा रहा बसंत पंचमी तक ठंड जिले के लोग को कंपकंपाएगी।

सासाराम में कैसा रहेगा मौसम

सासाराम में ठंड ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दरम्यान बारिश की संभावना नहीं है। जिले भर में एक फरवरी तक लगभग 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। जगह-जगह लोग अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.