आध्यात्मिक संतुलन की विधा है योग
गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र के तत्वावधान में गांधी मंडप में र
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 10:53 PM (IST)
गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र के तत्वावधान में गांधी मंडप में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शीला बहन ने कहा कि योग ही आरोग्य एवं संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है, जो सारी मानवजाति के लिए है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की भारत की पांच हजार साल पुरानी विधा है। इस अवसर पर मूविंग मेडिटेशन सहज राजयोग, कटि संचालन, गर्दन संचालन, हस्त संचालन के साथ अनेक मानसिक सशक्तीकरण के प्रयोग किए गए व अन्य योग का अभ्यास भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें