छापेमारी को पहुंची पुलिस पर शराब माफिया ने की फाय¨रग
गया। शराब के धंधेबाज के यहां शुक्रवार की रात छापेमारी को पहुंची पुलिस पर माफिया ने फाय¨रग कर दी। बता
गया। शराब के धंधेबाज के यहां शुक्रवार की रात छापेमारी को पहुंची पुलिस पर माफिया ने फाय¨रग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चली हैं।
करमौनी गाव में डोभी थाना की पुलिस और टेक्निकल सेल की टीम मनोज यादव के घर पर छापेमारी को पहुंची तो पहले पथराव किया गया। इसके बाद गोलियां चलने लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। फाय¨रग की सूचना पर जिला मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितनी राउंड फाय¨रग हुई है, पर स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चली हैं। टीम को मनोज यादव के यहां बड़ी मात्रा में शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर वहां पहुंची पुलिस जैसे ही उसके घर के पास रुकी, ईंट-पत्थर और गोली चलने लगी। इससे पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा।
बताया गया कि जैसे ही पुलिस उसके घर के पास पहुंची, उसके गुर्गे चोर-चोर का शोर मचाते हुए ईंट- पत्थर और गोलियां चलाने लगे। वे लोग भागने में सफल रहे। उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि शराब की सूचना पर पुलिस मनोज यादव के घर छापेमारी को गई थी, जहां पथराव के साथ गोलियां भी चलाई गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दो राउंड हवाई फाय¨रग की है। पुलिस सर्च अभियान चला रही है। वहां से शराब बरामद की गई है, अभी इसका आकलन नहीं किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहां बाराचट्टी, मगध यूनिवर्सिटी, शेरघाटी समेत अन्य थानों की पुलिस पहुंच चुकी है।