Move to Jagran APP

छात्रा ने बहादुरी से किया छेड़खानी का विरोध, तब रात में मनचलों ने घर में लगा दी आग, रोहतास की घटना

छात्रा ने छेडख़ानी का बहदुरी से विरोध किया। मनचलों को जमकर फटकार लगाई। उस वक्‍त तो मनचले भाग गए मगर रात में चुपके से छात्रा के घर में आग लगा दी। दूसरी घटना में स्‍कूल में शिक्षक ने छात्रा से छेड़खानी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 01:18 PM (IST)
छात्रा ने बहादुरी से किया छेड़खानी का विरोध, तब रात में मनचलों ने घर में लगा दी आग, रोहतास की घटना
रोहतास में हुई दो छात्राओं से छेड़खानी की घटना, सांकेतिक तस्‍वीर।

सासाराम: रोहतास, जागरण संवाददाता। छात्रा ने छेडख़ानी का बहदुरी से विरोध किया। मनचलों को जमकर फटकार लगाई। इसपर उस वक्‍त तो मनचले भाग गए, मगर रात में चुपके से छात्रा के घर में आग लगा दी। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों द्वारा घर  में आग लगाने का यह मामला रोहतास का है। मनचलों की करतूत से परिवार सदमे में है, तो इलाके में आक्रोश व्याप्त है। लोग मनचलों की कायरता व ईर्ष्‍यापूर्ण करतूत की जमकर निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे बीमार मानसिकता के लड़कों को पुलिस द्वारा सबक सिखाना चाहिए। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पीडि़ता ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को लड़की गांव में अपने घर की ओर लौट रही थी। गांव के बाहर कुछ मनचले लड़के उसके साथ बदतमीजी करने लगे, फब्तियां कसने लगे। जिसका उसने जमकर विरोध किया। उस समय तो मनचले फरार हो गए। रात में घर में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

छात्रा से छेडख़ानी मामले में शिक्षक हिरासत में

उधर, रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय मुरादाबाद में बुधवार को एक छात्रा के साथ छेडख़ानी करने के मामले में एक शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया  है। छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेडख़ानी करने की सूचना प्रकाश में आते ही विद्यालय में छात्रा के परिजन पहुंचकर हंगामा करने लगे। स्कूल पर पहुंचे लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपित शिक्षक को कमरे में तालाबंद कर किसी तरह से सुरक्षित  रखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज राय दल बल के साथ  पहुंचे और मामले को शांत कराते हुए शिक्षक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष  ने बताया कि विद्यालय में पढऩे वाली छात्रा के साथ एक शिक्षक के द्वारा छेडख़ानी करने की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  बताया कि शिक्षक को  हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीडि़त पक्ष द्वारा लिखित बयान दिए जाने के बाद मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

9999


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.