Move to Jagran APP

घरवाले नहीं थे राजी तो लड़का-लड़की ने बनाया भागकर शादी का प्‍लान, जानिए नवादा की यह घटना

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने लड़की के घर से गहने चुराए। वे दोनों भागकर शादी करने वाले थे। लेकिन पोल खुल जाने के बाद विवाद हो गया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 08:07 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 08:07 AM (IST)
घरवाले नहीं थे राजी तो लड़का-लड़की ने बनाया भागकर शादी का प्‍लान, जानिए नवादा की यह घटना
लड़की एवं लड़का पक्ष में जमकर हुई मारपीट। प्रतीकात्‍मक फोटो

हिसुआ (नवादा), संवाद सूत्र। प्रेमी संग भागने से पहले लड़की ने अपने घर के गहने चुराकर उसे दे दिया। हालांकि इसकी पोल खुल गई। इसको लेकर लड़की व लड़का पक्ष में जमकर मारपीट हुई। लड़की के नाना ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। मामला कहरिया गांव का है। यहां रामवृक्ष पासवान के पुत्र पर उसी गांव के एक व्‍यक्ति ने गहने चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

loksabha election banner

भागकर ब्‍याह रचाने का बनाया प्‍लान 

बताया जाता है कि पुलिस में आवेदन देने वाले व्‍‍यक्ति की नतनी का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से रामवृक्ष के पुत्र से चल रहा था। लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण स्‍वजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन न तो लड़का और न ही लड़की पीछे हटने को तैयार थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का प्‍लान तैयार कर लिया। तय प्‍लान के अनुसार रविवार शाम उन्‍हें भागना था। आरोप है कि इसके बाद लड़की ने अपने घर के कुछ गहने चुरा लिए और उसे अपने प्रेमी को दे दिया। लेकिन ऐन वक्‍त पर इसका पता लड़की के स्‍वजनों को लग गया। घर में गहने नहीं देखकर जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने सबकुछ बता दिया। 

थाने पर आरोपित पक्ष ने कहा-गहने नहीं चुराए 

भागने और गहने चुराने की बात सुनते ही लड़की के परिवार वाले आगबबूला हो गए। इसके बाद रामवृक्ष के परिवार से लड़की के परिवार की जमकर मारपीट हो गई। स्थिति बेकाबू होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पुलिसपहुंची। दोनों पक्षों को शांत करा थाने आने को कहा। थाने पहुंचकर लड़की के नाना ने पूरी जानकारी दी। आवेदन देकर गहने चोरी का आरोप लगाया। हालांकि रामवृक्ष के परिवारवालों ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.