Move to Jagran APP

Gaya Weather: गया और आसपास के जिलों में कुहासा छंटा, लेकिन कम नहीं हुआ ठंड का सितम

गया और आसपास के जिलों में कुहासा छंट गया है। आसमान साफ है। लेकिन ठंडक कम नहीं हो रही। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मजदूरों केा काम नहीं मिल रहा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 12:30 PM (IST)
Gaya Weather: गया और आसपास के जिलों में कुहासा छंटा, लेकिन कम नहीं हुआ ठंड का सितम
गया में आग से राहत पाने का प्रयास। जागरण

जेएनएन, गया। पौष महीने के पूर्णिमा तक अमूमन ठंड कम होने लगती है। लेकिन इस बार पौष पूर्णिमा की सुबह भी सर्द रही। सर्द हवा के थपेड़े शरीर को वेध रहे हैं। कुहासा तो नहीं है लेकिन ठंडक इतनी है कि लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। गया समेत आसपास के जिलों में मौसम ऐसा ही है। दिन में दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए थे। लेकिन सर्द हवा धूप की गर्मी पर भारी पड़ रही थी। प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। वैसे कुछ समाज सेवियों ने अपनी ओर से ऐसी व्‍यवस्‍था की है। ठंड के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। दैनिक मजदूरों को काम नहीं मिल रहा।

loksabha election banner

कैमूर में आसमान साफ लेकिन ठंड ढा रहा सितम

कैमूर जिले में भी आसमान साफ है। लेकिन यहां भी ठंडक काफी ज्‍यादा है। न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास है। इस कारण सुबह में सड़क से लेकर बाजार तक में सन्‍नाटा पसरा रहा। इक्‍के-दुक्‍के लोग ही नजर आते रहे। इस ठंडक के कारण जनजीवन काफी प्रभावित है। हर वर्ग पर इसका असर पड़ा है। बाजार में ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। हालांकि चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखती है।

रोहतास में सात दिनों से जारी है कड़ाके की ठंड

रोहतास में सात दिनों  से जिले में ठंड का कहर लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से सूरज का दर्शन नहीं होने से लोग ठंड में ठिठुरने  के लिए मजबूर हो गए हैं । पारा काफी नीचे चला गया  है। ठंड में राहत नहीं होने से लोग घरों में दुबकने के लिए विवश  है। गुरुवार  की सुबह से ही  शीत लहर चल रही  है। बाजार से लेकर स्टेशन से लेकर  बस पड़ाव  तक  लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। एक सप्ताह पहले तक धूप से राहत मिल रही थी। लेकिन अब मौसम प्रतिकूल हो गया है। आसमान से बूंद बनकर गिर रहे ओस से रास्ते से लेकर पेड़ तक भींग गए। आसमान से ओस  पेड़ों के नीचे बारिश जैसा हाल दिख रहा है । शीतलहर के कारण गलन भी बढ़ती रही।  मौसम जानकारों के अनुसार, अभी मौसम का हाल कुछ दिन और ऐसा ही रहेगा। पारा भी गिरा रहेगा। आज सुबह में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

औरंगाबाद में अभी जारी रहेगी ठंड

जिले में 29 व 30 जनवरी को आसमान में  हल्के बादल छाए रहेंगे। 31 जनवरी से आसमान साफ रहने की संभावना है l इस समय तापमान में भारी गिरावट होगी।  28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी  को अधिकतम तापमान 18.5, 18, 17, 17.5 & 16.5 और न्यूनतम तापमान 5.5, 8.3, 6.5, 5.5 और 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है l  इस समय बारिश होने की संभावना नहीं है। 28 जनवरी से 1 फरवरी तक 5 से 7 किलोमीटर की गति से  पछुवा हवा चलने की संभावना है। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।मौसम को देखते हुए किसान भाइयो को सलाह दी जा रही है की रबी फसल में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई आवश्यकतानुसार करें । पशुओं को ठण्ड से बचाये और पशुओं के रहने के जगह पर भी घेराबंदी करें। इससे पशुओ को ठण्ड से बचाया जा सकेगा और सफाई करते रहे। जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ अनूप कुमार चौबे, कृषि मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सिरिस, औरंगाबाद ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.