तीज पर्व पर सुहागन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
जागरण संवाददाता गया हरितालिका तीज पर्व पर शुक्रवार को सुहागन महिलाओं ने भगवान गणेश अ
जागरण संवाददाता, गया : हरितालिका तीज पर्व पर शुक्रवार को सुहागन महिलाओं ने भगवान गणेश और माता पार्वती का पूजा-अर्चना की। तीज पर्व को लेकर शहर के मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मंदिर के पट बंद रहे के कारण महिलाओं ने मुख्यद्वार पर ही पूजा, पाठ एवं अर्चना किया। गुरुवार को नहाय-खाय से व्रत प्रारंभ हो हुआ। शुक्रवार को 24 घंटे का निर्जला रखकर पति के लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने नए परिधान में पूजा-अर्चना की। मानता है कि सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए पतिको दीर्घायु करने वाला व्रत हरितालिका तीज व्रत है। महिलाओं भगवान गणेश और माता पार्वती को फल, फूल, दूध, घी आदि पूजन सामग्री से पूजा-पाठ करती है। वहीं 24 घंटे का निर्जला के साथ शनिवार को पारन के साथ वर्त समाप्त हो गया।