रोज ऐसा ही हो खूब बिकेगा गन्ने का रस
मंगलवार को सुबह से ही गांधी मैदान गुलजार था। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी थी। व्यवस्था की देखरेख में जुटे कार्यकर्ता सुबह से ही आ-जा रहे थे।
[संजय कुमार] गया
मंगलवार को सुबह से ही गांधी मैदान गुलजार था। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी थी। व्यवस्था की देखरेख में जुटे कार्यकर्ता सुबह से ही आ-जा रहे थे।
यह सिलसिला सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था। ग्रामीण क्षेत्र से छोटे-बड़े वाहनों से कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर वाहनों को एक लाइन में खड़ा कराने में पुलिस जुटी हुई थी। 12 बजे बाद गांधी मैदान में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। इस समय कड़ी धूप थी। लेकिन दो बजते-बजते कुर्सियां भरने लगीं। जिन्हें कुर्सी नहीं मिली, वे खड़े होकर ही भाषण सुन रहे थे। फुटपाथ पर लगे ठेलों पर लोग गन्ने का रस, जूस, कुल्फी आदि ले रहे थे। गन्ने का रस बेच रहे अमरजीत गिरि ने कहा कि आम दिनों की अपेक्षा बिक्री खूब हुई। चुनाव के दौरान अभी पहली बार इस तरह की बिक्री हुई है। रोज ऐसा ही हो तो बड़ा अच्छा रहेगा।