बहन के घर रह रही युवती ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र, फतेहपुर : प्रखंड थाना क्षेत्र के इटमा गाव में शुक्रवार शाम को 21 वर्षीय युवती छत मे
संवाद सूत्र, फतेहपुर : प्रखंड थाना क्षेत्र के इटमा गाव में शुक्रवार शाम को 21 वर्षीय युवती छत में लगे हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका हेमलता कुमारी अपने बहन के घर में एक माह से रह रही थी। शुक्रवार 12 बजे तक उसने घर का कामकाज बहन के साथ मिलकर किया था। उसके बाद बहन किसी काम से घर से बाहर चली गई। शाम को लौटी तो फंदे में लटका देखा। उसने शव को उतारा और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती का शव चौकी पर रखा हुआ था। उसके गले पर फंदे का निशान है, लेकिन छत में फंदा लगाने का निशान नहीं मिला। पूछताछ में मृतक की बहन में बताया कि उसने अकेले ही शव को उतारा है।
पुलिस के अनुसार, मामला संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम के बाद मामले से पर्दा उठने की संभवना है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जाच कर रही है। हत्या या आत्महत्या है यह कहना अभी जल्दबाजी होगा।