महिला पतंजलि योग समिति ने किया नूतन वर्ष का स्वागत
पतंजलि चिकित्सालय परिसर एपी कॉलोनी में महिला पतंजलि योग समिति ने रविवार को नववर्ष प्रतिपदा पर आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 11:43 PM (IST)
गया। पतंजलि चिकित्सालय परिसर एपी कॉलोनी में महिला पतंजलि योग समिति ने रविवार को नववर्ष प्रतिपदा पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया।
महिला प्रभारी उषा किरण के नेतृत्व में नूतन वर्ष का स्वागत किया। स्वामी रामदेव ने इस दिन को मातृशक्ति को समर्पित किया है, क्योंकि इसी दिन मां दुर्गा की पूजा शुरू की जाती है। इस अवसर पर प्रो. मंजू सिन्हा ने बहनों को महिलाओं द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी। भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद कुमार व जिला संरक्षक रामेश्वर नाथ सिंघल ने स्थायी रूप से योग कक्षा लगाने वाली बहनों को साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रभा, रेखा लाल, अंजू, विमला बहन, चिंता बहन आदि का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें