यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेडिकल में चमकी बुखार दो और संदिग्ध मरीज भर्ती
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चमकी बुखार के संदिग्ध मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार ...और पढ़ें

गया । अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चमकी बुखार के संदिग्ध मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी दो मरीज इलाज कराने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, अभी तक संदिग्ध एईएस से पीड़ित 69 मरीज मेडिकल में पहुंचे। इनमें 35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। पांच मरीज बगैर जानकारी दिए इलाज कराने दूसरे जगह चले गए। एक मरीज को पीएमसीएच में रेफर किया गया, जबकि 18 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 10 मरीज का इलाज चल रहा है।
