इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान आज
मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग में बुधवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता त्रिनिदाद के हेमराज रामदथ व अतिथि वक्ता के रूप में बीएचयू के प्रो. घनश्याम होंगे।
गया। मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग में बुधवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता त्रिनिदाद के हेमराज रामदथ व अतिथि वक्ता के रूप में बीएचयू के प्रो. घनश्याम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मविवि के कार्यकारी कुलपति प्रो. केएन पासवान करेंगे।
उक्त जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष सिन्हा व प्राध्यापक प्रो. मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि हेमराज 'कैरेबियाई में भारतीय प्रवासी' विषय पर विशेष व्याख्यान के पश्चात जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के सेवती गांव जाएंगे। सेवती गांव उनके पूर्वजों का रहा है। कनाडा में रह रहे हेमराज त्रिनिदाद में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उच्च पदों को सुशोभित किया है। उनके भारत आने का मुख्य उद्देश्य अपनी जड़ों का तलाशना है। उन्होंने बताया कि हेमराज के पूर्वज चुल्हन सिंह एवं यशोदा 11 नवम्बर 1904 को कोलकाता के समुद्री मार्ग से कैरेबियन द्वीप के लिए रवाना हुए थे। इस यात्रा के दौरान जहाज में ही हेमराज के दादा राम प्रसाद का जन्म हुआ था। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार हेमराज का पैतृक घर सेवती में है।