स्मार्ट क्लास की विशेषता से बच्चों को कराया अवगत
शुक्रवार को प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय कोरीयामा में स्मार्ट क्लास का उदघाटन स्थानीय मुखिया मनोज
शुक्रवार को प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय कोरीयामा में स्मार्ट क्लास का उदघाटन स्थानीय मुखिया मनोज शर्मा और नागार्जुन प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला परिषद सदस्या ममता देवी ने किया। कोरीयामा के विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उदघाटन पर मुखिया मनोज शर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास चला रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता, कुमार वीरेन्द्र सिंहए, वरीय शिक्षक मो. जिआउद्दिन, शिक्षक दीपक कुमार आदि ने भी बच्चों को स्मार्ट क्लास की विशेषता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर शिक्षक संजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष संजय कुमार सहित कई शिक्षाविद एवं अभिभावक मौजूद थे। वहीं नागार्जुन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्या ममता देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर प्रधानाध्यापक मो. नौशाद आलम, मुखिया महेश्वरी देवी एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।