बोधगया में अग्निकांड, खटाल में आग लगने से छह मवेशियों की हुई मौत, महिला समेत तीन लोग झुलसे
बुधवार को बोधगया में सुजाता पुल के समीप नदी किनारे एक खटाल में आग लग गई।देखते देखते आग पास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में खटाल में बंधे एक गाय चार बकरी व एक काड़ी झुलसकर मर गया।
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया)। बुधवार को बोधगया में सुजाता पुल के समीप नदी किनारे एक खटाल में आग लग गई।देखते देखते आग पास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में खटाल में बंधे एक गाय, चार बकरी व एक काड़ी झुलसकर मर गया। आग बुझाने के क्रम में महिला समेत तीन लोग भी झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वजन गया लेकर गए।
आग सुमन यादव के खटाल में लगी। उसके बाद बगल में रविन्द्र पासवान का कुट्टी दुकान में दो नवारी का पुंज तक पहुंच गया। दो नेवारी के पुंज में रहा 50 हजार से अधिक नवारी जलकर राख हो गया। तेज हवा के कारण आग पास के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। आसपास के लोग व अग्निशमन दल के सदस्यों के काफी मसक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नही चल सका।