Move to Jagran APP

गया के खिजरसराय में सात पाॅजिटिव मिलने पर एक्टिव केस हुआ 31, गांव में आने-जाने पर प्रतिबंध

गया जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हो रहा है। खिजरसराय प्रखंड में सात पॉजिटिव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। रास्‍ते की घेराबंदी की जा रही है। मोहल्‍ले के लेागों के बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:19 AM (IST)
गया के खिजरसराय में सात पाॅजिटिव मिलने पर एक्टिव केस हुआ 31, गांव में आने-जाने पर प्रतिबंध
गांव के रास्‍ते की घेराबंदी करते कर्मी। जागरण

खिजरसराय (गया) संवाद सूत्र। गया जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। खिजरसराय प्रखंड इलाके के देवगांव में गुरुवार को सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ भोला भाई ने बताया कि अभी खिजरसराय प्रखंड इलाके में कोरोना के 31 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को देवगांव में 300 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिर्फ देवगांव में  अभी तक 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सोनास की 20 वर्षीय युवती सहित कुल 11 लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

loksabha election banner

गांव के रास्‍ते पर की गई बैरिकेडिंग

बीडीओ डॉ उदय कुमार ने बताया कि देवगांव में दो केस आने के बाद मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। पर गुरुवार को ज्यादा केस आने के बाद गांव के बाहर निकलने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के बाहर निकलने पर सख्त मनाही की गई है। इसके पूर्व बिंदौल में भी मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

लोग नहीं करा रहे कोरोना की जांच

बीसीएम ललन कुमार ने बताया कि गुरुवार को 240 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर 207 एवं देवगांव में 300 लोगो का कोरोना टेस्ट कराया गया है। देवगांव में कई लोग जांच करवाने में कतरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात हुई है।शुक्रवार को पुलिस की निगरानी में बचे हुए लोगो का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।प्रखंड इलाके में कोरोना से बचाव के लिए अब तक 4 दुकानों को प्रशासन के द्वारा सील किया गया है। इसके बाबजूद लोग बिना मास्क के नजर आते हैं। बी डी ओ ने स्थानीय लोगो को बाज़ार में कम से कम निकलने एवं मास्क लगा कर ही चलने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.