Move to Jagran APP

बालू तस्करों ने नारदीगंज पुलिस पर किया हमला, तीन जख्मी, दस नामजद और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

पीएसआई रश्मि शिखा पुलिस बल के साथ पसई रोड में जा रही थी। उसी समय एक ट्रैक्टर बालू लेकर जा रहा था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। जानकारी होते ही बालू तस्करों ने पसई मोड़ के पास घेर कर हमला कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Prashant Kumar pandeyPublished: Sat, 01 Oct 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 08:00 AM (IST)
बालू तस्करों ने नारदीगंज पुलिस पर किया हमला, तीन जख्मी, दस नामजद और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
रोहतास में पुलिस पर हमले की सांकेतिक तस्वीर

संवाद सूत्र, नारदीगंज: बालू तस्करों ने गुरुवार की शाम में पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी पुलिस कर्मियों का उपचार सीएचसी नारदीगंज में किया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया की पीएसआई रश्मि शिखा पुलिस बल के साथ पसई रोड में जा रही थी। उसी समय एक ट्रैक्टर बालू लेकर जा रहा था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। इसकी जानकारी बालू तस्करों को हो गई। 

loksabha election banner

दस नामजद और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

जानकारी होते ही बालू तस्करों ने पसई मोड़ के पास घेर कर हमला कर दिया। जिसमें थाना के वाहन का शीशा चकनाचूर हो गया। तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना में दस नामजद और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिले में बालू तस्करों के हौसले बुलंद हैं। हरेक माह इस तरह की घटना किसी न किसी थाना क्षेत्र से सुनने को मिल रहा है। जरूरत है पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध बालू तस्करों के खिलाफ सख्ती दिखाने की। इस धंधा से जुड़े बड़े आकाओं पर सख्त कार्रवाई करने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.