सड़क निर्माण के लिए जिलाधिकारी से गुहार
करियादपुर-बंधुआ होकर गया तक जाने वाली प्रखंड की मुख्य सड़क की स्थिति जर्जर हो चुका है।
गया। करियादपुर-बंधुआ होकर गया तक जाने वाली प्रखंड की मुख्य सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह पर गड्ढे उभर आए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि, सड़क निर्माण की स्वीकृति विभाग द्वारा मिल चुकी है। बावजूद इसके निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों के अलावा प्रखंड के अधिकारियों का भी आवागमन होता है। बरसात के दिनों में तो जान जोखिम में डालकर इस मार्ग पर आवागमन करना पड़ता है। करियादपुर निवासी बासदेव वर्मा, सुखदेव वर्मा, पप्पु सिंह, विनय यादव, महेन्द्र यादव आदि ने सड़क निर्माण के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा अनुशंसा कर विभाग को भेज दिया गया। उसका डीपीआर भी तैयार है, लेकिन निर्माण कार्य रुकने का क्या कारण है। यह पता नहीं चल रहा।