बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
संवाद सूत्र, वजीरगंज : गया-राजगीर एनएच 82 पर इटवा के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित यात्री बस
संवाद सूत्र, वजीरगंज : गया-राजगीर एनएच 82 पर इटवा के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वजीरगंज बीच बाजार के निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र सागर कुमार(20)के रूप में हुई। मृतक सागर हाट बाजार में फेरी कर सामान बेचता था। शुक्रवार को गया शहर से खरीदारी कर लौट रहा था। सागर की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन और बाजार से लोगों ने सड़क जाम कर दिया। डेढ़ घटे बाद पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम हटाने की अपील करती रही। इधर पुलिस के आने तक ग्रामीणों ने यात्री बस का शीशा तोड़ दिया। बस का चालक और खलासी भागने में सफल रहे। सागर अपने घर का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। जिससे वह अपनी दो बहन व माता-पिता का भरण पोषण करता था। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शव के साथ सड़क जाम कर आश्रित को चार लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा।