Move to Jagran APP

Lalu Prasad Birthday: सुप्रीमो का मना जन्‍मदिन, कार्यकर्ता बोले कहा- हमारे नेता बदलेंगे बिहार की तस्‍वीर

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्‍मदिन समारोह ने कार्यकर्ताओं को नई ताकत दे दी है। शुक्रवार को जगह-जगह केक काटे गए। उनकी दीर्घायु की कामना की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे जल्‍द बिहार आएंगे और यहां की फिजा बदलेगी।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 08:44 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 08:44 AM (IST)
Lalu Prasad Birthday: सुप्रीमो का मना जन्‍मदिन, कार्यकर्ता बोले कहा- हमारे नेता बदलेंगे बिहार की तस्‍वीर
गुरुआ में लालू प्रसाद के जन्‍मदिन पर केक काटते विधायक विनय कुमार यादव। जागरण

गया, जेएनएन। राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री (RJD Supremo and Former CM of Bihar)लालू प्रसाद यादव  के जन्‍मदिन पर शुक्रवार को जगह-जगह केक काटे गए। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की। उनके जल्‍द सक्रिय राजनीति में लौटने की उम्‍मीद में कार्यकर्ताओं ने खूब जश्‍न मनाया।  गुरुआ प्रखंड के नमन विगहा के पास राजद विधायक विनय कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। विधायक ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और गरीबों को भोजन कराया।

loksabha election banner

लालू प्रसाद हैं गरीबों-शोषितों की आवाज 

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर क्षेत्र के लोगों से यह वादा करते हैं कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र की हर समस्या को दूर करना एवं जनता की आवाज को बुलंद कर सरकार तक पहुंचाना है। उन्‍होंने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों की आवाज है, जिस आवाज को हम किसी भी स्थिति में दबने नहीं देंगे। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष जुमन खां, बालगोविंद प्रसाद यादव, राजद के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ललित यादव, मगध दुग्ध संघ के चेयरमैन जितेंद्र कुमार यादव एवं सभी राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

केक काटकर मनाया गया जन्‍मदिन 

वहीं परैया प्रखंड के डाकबंगला परिसर में भी गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने राजद नेता व कार्यकर्ता के साथ मिलकर केक काटा।  इसके बाद सभी ने लालू यादव के नाम का जयकारा लगाते हुए निराश्रितों के भोजन हेतु लालू रसोई की शुरुआत की। प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे लगभग एक हजार गरीब, असहाय, निराश्रित को मुफ्त एक समय का भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि नरेश प्रसाद, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, प्रवीण सिंह, विधायक प्रतिनिधि आजाद कुमार, ब्रजेश कुमार सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर गुरारू प्रखंड के सर्वोदय विद्यामंदिर प्लस टू विद्यालय परिसर में गरीबों को लालू रसोई में बना स्वादिष्ट व्यंजन अपने हाथों से परोस कर भोजन कराया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो जमील अख्तर, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष संजू यादव, नवीन प्रकाश, संजय कुमार यादव, मो मोहिउद्दीन मौजूद रहे।

भिक्षाटन करने वालों के बीच बंटी खीर  

बोधगया में प्रखंड राजद अध्यक्ष रामपुकार सिंह बादल व युवा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ बल्ला यादव ने  भिक्षाटन करने वालों के बीच खीर का वितरण किया। इस अवसर पर मुखिया डॉ हरिकृष्णा प्रसाद यादव, राकेश कुमार पप्पू, बालेश्वर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं युवा राजद के अध्यक्ष प्रवीण पासवान ने शहर के कलेर गांव में केक काटा। साथ ही महादलित परिवारों को भोजन कराया गया। मौके पर आनंदी कुमार, ब्रजेश कुमार यादव, राजा कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.