Move to Jagran APP

तिरंगे की मर्यादा बनाए रखना सभी देशवासियों का दायित्व

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन दिवसीय तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 11:24 PM (IST)
तिरंगे की मर्यादा बनाए रखना सभी देशवासियों का दायित्व
तिरंगे की मर्यादा बनाए रखना सभी देशवासियों का दायित्व

तिरंगे की मर्यादा बनाए रखना सभी देशवासियों का दायित्व

loksabha election banner

गया। वजीरगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन दिवसीय तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को सहिया से बिशनपुर तक यात्रा की गई जिसका नेतृत्व युवा नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे डा शशि शेखर सिंह ने की। यात्रा एरु, धर्मपुर,हसरा, कासियाडीह सहित अन्य गांव का भी भ्रमण किया। ग्रामीणों को देश की आजादी में कांग्रेस के महत्वपूर्ण योगदान को बताते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की अहमियत को भी समझाया। उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस को एक भव्य समारोह के रूप में मनाने और घर-घर एवं गली-गली में तिरंगा लहराने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा पूरे 75 किलोमीटर की पदयात्रा शुरुआत की गई है, जो तीसरे दिन गुरुवार को समाप्त होगा। यात्रा में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता रामाश्रय सिंह, तपेश्वर पूरी, संतोष शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।

हर घर तिरंगा लगाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

डुमरिया। प्रखंड की छकरबंधा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गावों में बुधवार को 159वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेड कमलेश सिंह के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आजादी के सीआरपीएफ के जवानों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। तथा हर घर तिरंगा का भी वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार छकरबंधा पंचायत के मोहलनिया, प्राणताड़, छकरबंधा, पिछुलिया, चौरिताड़ आदि गांव में ए/159वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आशुतोष कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियो के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छकरबंधा पंचायत के मुखिया इम्तियाज अहमद, सरपंच हीरामणि यादव, पंचायत समिति सदस्य मदन सिंह भोक्ता, वार्ड सदस्य समोद सिंह भोक्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच झंडा वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.