नवादा में 44 डिग्री गर्मी झेल रहे लोगों को मिली राहत, चल रही धूल भरी आंधी उठी, झमाझम बारिश का इंतजार
नवादा में अभी धूल भरी आंधी आई है। बीते 10 दिनों से 42 से 44 डिग्री की भीषण गर्मी को झेल रहे आम जनजीवन को थोड़ी देर के लिए मिली है राहत। लोगों को झमाझम बरसात और ठंडी हवा का इंतजार है।
नवादा, जासं : नवादा में अभी धूल भरी आंधी आई है। बीते 10 दिनों से 42 से 44 डिग्री की भीषण गर्मी को झेल रहे आम जनजीवन को थोड़ी देर के लिए मिली है राहत। लोगों को झमाझम बरसात और ठंडी हवा का इंतजार है। कड़ी धूप के साथ तापमान का कहर जारी था। अधिक तापमान होने के कारण लोग घरों में दुबके हैं। अधिक गर्मी होने के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो गई थी। लोग गर्मी के समय में केवल शाम के समय ही बाजारों से बाहर निकलते हैं।
इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है।आदमी के साथ भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल है। जानवर प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। चिलचिलाती गर्मी ने जनजीवन प्रभावित किया है।