झीलगंज में हुआ मंदिर का जीर्णोद्धार, भंडारा में श्रद्धालुओं की भीड़
गया। शहर के उत्तरी इलाके नई गोदाम स्थित झीलगंज मोहल्ले में मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया। जीर्णोद
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 08:18 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 12:12 AM (IST)
गया। शहर के उत्तरी इलाके नई गोदाम स्थित झीलगंज मोहल्ले में मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया। जीर्णोद्वार के बाद बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना हुई। पूजा में यजमान के रूप में मुख्य कार्यकत्र्ता शैलेश कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता देवी थीं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय कार्यकत्र्ता मंटू शर्मा, विक्की शर्मा, अजय कुमार, तन्नी शर्मा, भरत सिंह, बुलु, निलेश रंजन, पवन कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार आदि ने योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर मंदिर के कार्य में योगदान दिया। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर काफी आकर्षक दिखने लगा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें