विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोमो खिला लड़कि‍यों का डर्टी वी‍ड‍ियो बनाने वाला रेहान अरेस्‍ट; द‍िल्‍ली में पकड़ाया भाई तो पटना में क‍िया सरेंडर

Published: Fri, 03 Jul 2026 08:36 AM (IST)

नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोपी रेहान को गया पुलिस पटना से ...और पढ़ें

रेहान की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए कारोबार‍ियों ने बंद रखी थीं दुकानें। जागरण

रेहान की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए कारोबार‍ियों ने बंद रखी थीं दुकानें। जागरण

HighLights

  1. नाबालिगों के अश्लील वीडियो बनाने वाला रेहान गिरफ्तार।

  2. दिल्ली में भाई की गिरफ्तारी के बाद पटना में सरेंडर।

  3. व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर कड़ी कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, गयाजी। बांकेबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वोल रेहान को गया पुलिस पटना से लेकर आई। 

पुलिस के लगातार दबाव के कारण पटना के फुलवारीशरीफ थाने में उसने गुरुवार को सरेंडर किया था।  इसके बाद सूचना पर पहुंची गया पुलिस उसे ग‍िरफ्तार कर यहां ले आई। 

उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आरोपित का मोबाइल नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि सरेंडर करते समय आरोपित की भाभी साथ में थी।

दिल्‍ली में पकड़ाया भाई तो पटना में रेहान ने क‍िया सरेंडर 

पुलिस सूत्रों के अनु़सार बांकेबाजार थानाध्यक्ष ने बीते दिनों दिल्ली के इस्‍लामपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर में छुपे होने की सूचना पर छापामारी की।

लिस की सूचना मिलते ही रेहान अपनी भाभी के साथ दिल्ली से पटना पहुंचा। इधर, टीम ने रेहान के भाई को दिल्ली में धर दबोचा।

टीम उसे दिल्ली  गया लेकर सड़क मार्ग से आ रही है। भाई के माध्यम से रेहान पर दबाव बनाया, तब जाकर उसने सरेंडर किया। 

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने रेहान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई की मांग को लेकर व्यवसायी की दुकानें बंद

मोमो दुकानदार रेहान द्वारा नाबालिग युवतियों को फ्री में मोमोज खिलाकर और उसे फंसा कर दुर्व्यवहार और युवतियों के साथ वीडियो बनाकर वायरल मामले में पुलिस की कार्रवाई पर लोगों में नाराजगी है। 

गुरुवार को मुख्य बाजार की सभी दुकानें बंद कर विरोध जताया गया। व्यवसायियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र कीदर्जनों युवतियों को फंसा कर शारीरिक संबंध कर वीडियो वायरल किया गया था।

व्यवसायियों ने बताया कि आरोपित के अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग अपना आंदोलन तेज करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपित के घर बुलडोजर चलाया जाए।