Move to Jagran APP

भारतीय संस्‍कृति और स्‍वाभिमान का प्रतीक होगा राम मंदिर, संपूर्ण राष्‍ट्र के लोगों की इसमें आस्‍था

अयोध्‍या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए बनाई गई टोली गांव-गांव पहुंचेगी। इसको लेकर उत्‍साह का माहौल है। औरंगाबाद में जगह-जगह पूजा के साथ अभियान की शुरुआत की गई।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 12:17 PM (IST)
भारतीय संस्‍कृति और स्‍वाभिमान का प्रतीक होगा राम मंदिर, संपूर्ण राष्‍ट्र के लोगों की इसमें आस्‍था
धन संग्रह अभियान के लिए हो रही पूजा। जागरण

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। श्री हनुमान मंदिर में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत पूजा से की गई। शुक्रवार को आचार्य अवधेश उपाध्याय और उमेश चंद्र मिश्र  ने पूजा संपन्‍न कराई। यजमान साहिल सोनी ने  महाआरती की। देवकुंड महंत कन्हैयानन्द पुरी ने कहा कि यह महज एक मंदिर नहीं, अपितु हिंदू समाज के पिछले एक हजार वर्षों के तिरस्कार, उपेक्षा व गुलामी का परिमार्जन कर सम्पूर्ण देश को भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान से जोड़ने का अभियान है।

loksabha election banner

110 करोड़ लोगों को लगना चाहिए कि यह उनका राम मंदिर है। निधि समर्पण अभियान के जिला उपाध्यक्ष बलराम शर्मा ने कहा कि हिन्दू समाज का उत्साह बढ़ा है। निधि समर्पण अभियान के प्रखंड संयोजक व्यंकटेश शर्मा, बबलू शर्मा, हनुमान मंदिर कमेटी के सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक सुनील केसरी, आर एस एस के खंड कार्यवाह विद्यासागर, अभिनव कुमार, शमशेर नगर मंडल के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अंजनी शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष दाउदनगर विवेकानंद मिश्र, चुनचुन विश्वकर्मा, धीरज कसेरा, चंदन कुमार, सनी कुमार, बृजेश पाठक,  टैगोर जी, अनुज दुबे, सुनील दुबे, रामजी मालाकार, मोनू मिश्रा, मनोज केसरी उपस्थित रहे।

रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे की होती रही गूंज

उधर हसपुरा में श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह को लेकर चौराही रोड हसपुरा स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी हसपुरा में शुक्रवार को रामजी की पूजा अर्चना की गई। आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की गई। हसपुरा निधि संग्रह टोली द्वारा गांव-गांव एवं घर घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए दान एकत्रित कर भेजने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रवि शंकर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद आर्य, पंचायत समिति सदस्य अनिल आर्य, वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हमें प्रत्येक धन संग्रह टोली को सहयोग करना पड़ेगा ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पहल को ऐतिहासिक बताया। राष्ट्र के मान सम्मान एवं विकास के लिए निरंतर आगे रहने वाले नमो, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं की प्रशंसा की गई। नंदन यादव, मनोज कुमार शर्मा, राजू भारती, रघुनंदन ङ्क्षसह कुशवाहा, कमलेश पंडित, ललित साहू, प्रभात कुमार समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओ में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का समापन ÓÓरामलाल हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे के साथ किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.