जवानों की कलाई पर गाव की बहनों ने बाधीं राखियां
संवाद सूत्र, आमस : अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) कै
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 03:23 AM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 03:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, आमस : अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) कैंप में रह रहे जवानों की कलाई रक्षाबंधन पर सुनी नहीं रही। आसपास गाव की दर्जनों बहनें रविवार सुबह कैंप पहुंचकर जवानों को राखी बाधने की इच्छा जताई। बस फिर क्या था, जवानों के चेहरे खिल उठे। सभी जवान कतार में खड़े हो गए। बहनों ने तिलक लगा जवानों की आरती उतार कर राखियां बांधीं और फिर मुंह मीठा कराया। इस दौरान जवानों की आखें नम हो गई।
कमाडेंट गौरव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी एसडी त्रिपाठी, इंस्पेक्टर पीके झा, अशोक कुमार झा, मनोज कुमार देव व अन्य जवानों ने बहनों को मुबारकबाद दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें