क्राफ्ट मेले में राजस्थान के अचार व गर्म कपड़े लुभा रहे
गया। शहर के गांधी मैदान में क्राफ्ट मेला लगा है। मेले में इस बार 22 राज्यों के लोग अपने क्राफ्ट के साथ पहुंचे हैं। यहां 80 स्टाल लगे हैं। मेला का शुभारंभ 19 नवंबर को किया गया था जो छह दिसंबर तक चलेगा है।
गया। शहर के गांधी मैदान में क्राफ्ट मेला लगा है। मेले में इस बार 22 राज्यों के लोग अपने क्राफ्ट के साथ पहुंचे हैं। यहां 80 स्टाल लगे हैं। मेला का शुभारंभ 19 नवंबर को किया गया था जो छह दिसंबर तक चलेगा है। मेला का आयोजन प्रत्येक साल होता था। कोरोना को लेकर पिछले साल मेला का आयोजन नहीं किया गया था, जबकि इस साल क्राफ्ट मेला लगा है। मेला के व्यवस्थापक रोहित चौरसिया एवं संजीव गोडकिया ने कहा कि क्राफ्ट मेला में उम्मीद से ज्यादा ग्राहक आ रहे है। लोग तरह-तरह की सामग्री की खरीदारी भी कर रहे हैं। क्राफ्ट मेला 11 बजे से लेकर रात नौ बजे ग्राहकों लिए खुला रहता है। जहां सामान की खरीदारी के साथ खाने-पीने का सामग्री की बिक्री भी अच्छी हो रही है। राजस्थान के अचार के साथ लोग पकरीबरामा का बारा का आनंद उठा रहे हैं। मेले में शाम में ग्राहकों की भीड़ अधिक होती है।
-
इन राज्य का मेले में लगा स्टाल:
क्राफ्ट मेला में सूबे के अलावा 22 राज्यों के स्टाल लगे हैं। इसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उतराखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजराज, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों को स्टाल है। मेला में सबसे अधिक राजस्थान का स्टाल है। अचार से लेकर बच्चे के खेलने के लिए लकड़ी के बने तरह-तरह के खिलौने है। वहीं कश्मीरी चादर, लुधियाना के गर्म कपड़े लोगों को खूब भा रहे हैं।
--
खादी कपड़ों की खूब हो रही खरीदारी
क्राफ्ट मेला में खादी वस्त्र का स्टाल लगा है। जहां ग्राहक पसंद के अनुसार खादी वस्त्र का खरीदारी कर रहे है। मेला में झारखंड खाद भंडार के साथ-साथ उत्तराखंड खादी भंडार का भी स्टाल लगा है। जहां लोग पसंद के अनुसार कपड़े का खरीदारी कर रहे है। वहीं बिना पानी का कूलर का भी खरीदारी लोग जमकर कर रहे है।