पूर्व सीएम, पूर्व स्पीकर और पूर्व एमएलसी के क्षेत्र मे 15 साल से नहीं मरम्मत हो सका राजा बांध
गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के सेवरा पंचायत अंतर्गत टूटे राजा बांध की मरम्मती नहीं होने से डुमरिया और इमामगंज के 17 गावों से ज्यादा के किसान सूखे की आशंका से चिंतित है।बिगत 15 वर्षो से बांध का निर्माण नही हो सका।
संवाद सूत्र, डुमरिया (गया)। गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के सेवरा पंचायत अंतर्गत टूटे राजा बांध की मरम्मती नहीं होने से डुमरिया और इमामगंज के 17 गावों से ज्यादा के किसान सूखे की आशंका से चिंतित है।बिगत 15 वर्षो से बांध का निर्माण नही हो सका, इसलिए 17 गांव के किसान सूखे और पेयजल संकट से जुछ रहे है। जबकि इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सीएम व स्थानीय विधायक जीतन राम मांझी का यह क्षेत्र है।
उदय नारायण चौधरी पूर्व स्पीकर दो बार रह चुके है। विधान परिषद में इसी क्षेत्र के उपेंद्र प्रसाद भी दो-बार एमएलसी बने।औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार का भी क्षेत्र है, फिर भी राजा बांध की मरम्मती नहीं हो सका। उन्हें सोचने पर विवश कर रहा है कि अब किस जनप्रतिनिधि पर विश्वास किया जाए। सभी लोग चुनाव जीतने के पूर्व राजा बांध बनाने का आश्वासन देते हैं। चुनाव जीतते ही भूल जाते हैं ।
इस कारण से क्षेत्र में किसान आंदोलन के मूड में है। वे लगातार बैठक कर रहे हैं। डुमरिया प्रखंड के सेवरा, गजबोर, फुलवरिया, राजबिकुआ, चनरिया, वलीचक, पचमाह, मैगरा, बिकुआ कला, कसियादिह बालपर और इमामगंज के देवजरा, मैरा, करासान और कुईवार के 51 हजार एकड़ से ज्यादा भूमि को सिंचित करने व पेयजल संकट से निजात के लिए राजा बांध का बनना जरूरी है। स्थानीय किसान बांध का निर्माण होने से फसलों की उपज में बड़े किसान आर्थिक रूप से शामिल होंगे ।
बता दें कि अधिक वर्षा होने के कारण 8 जून 2006 में बांध टूट गया था। इसके बाद बांध से पानी बह गया था। तब से बांध को बनाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। इसीलिए किसान लोग रविवार को प्रखंड के फुलवरिया में किसान मजदूर संगठन संघर्ष मोर्चा की किसानों की समस्याओं को लेकर उपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें राजाबांध जीर्णोद्धार हेतु क्रमबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। आवश्यक होने पर सड़क पर उतरने का निर्णय भी लिया गया। इसमें राजेंद्र सिंह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, राजकुमार मेहता गया जिला उपाध्यक्ष जदयू , उपेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद, दीप नारायण प्रसाद, मोहन शर्मा पूर्व सरपंच पति, राजकुमार मिस्त्री, सरजू प्रसाद, इलियास मियां, राम वकील भारती, अरविंद भारती, बालमुकुंद पासवान, सुदर्शन यादव, प्रदीप चंद्रवंशी, रघुनंदन यादव, चंद्र भारती, मंजू पासवान, सरोज देवी आदि सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।