मानसून की पहली बारिश ने दी गर्मी से राहत
गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप व लू से परेशान लोगों को शनिवार को मानसून की पहली बारिश ने काफी राह
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 09:58 PM (IST)
गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप व लू से परेशान लोगों को शनिवार को मानसून की पहली बारिश ने काफी राहत दी। किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
लोग हर दिन बारिश की आस लगाए हुए थे। देर शाम झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। हालत यह कि रात में भी गर्म हवा चल रही थी, पर बारिश के कारण वातावरण में नमी आ गई। बच्चों ने बारिश का खूब आनंद उठाया। इधर, बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी ने सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की आठ तक कक्षाएं स्थगित कर दी थी। अब स्कूल भी खुल जाएंगे। किसान भी अब खेतों में धान का बिचड़ा डालने की तैयारी करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें