रैली निकाल दी पॉलिसी की जानकारी
जागरण संवाददाता, गया : भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा वन के द्वारा शुक्रवार को एक नई पॉलिसी जीवन
जागरण संवाददाता, गया : भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा वन के द्वारा शुक्रवार को एक नई पॉलिसी जीवन शांति के बारे में आम जनता को जानकारी प्रदान करने के लिए मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। शाखा के मुख्य प्रबंधक छेवाग सोनम ने झडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली एलआइसी शाखा वन से होकर शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए शाखा वन पहुंचकर कर समाप्त हुई।
नई पॉलिसी जीवन शाति एकल प्रीमियम वाली पेंशन पॉलिसी है। इसमें केवल एक बार एकमुश्त प्रीमियम अदा करने के बाद धारकों की आवश्यकतानुसार चुनी गई अवधि के बाद नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध होता है। धारक के बैंक खाता में भेज दिया जाता है।
इस जागरूकता रैली में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें शाखा प्रबंधक विक्रय मोहन राम, सहायक शाखा प्रबंधक विक्रय अनिल कुमार, विकास अधिकारी डॉ. तनवीर उस्मानी, वेंकटेश कुमार राय, सुनील कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह एवं काफी संख्या में अभिकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने में योगदान दिया।