Gaya Crime: गया के बेलागंज में छापामारी कर जापान में निर्मित पिस्टल समेत पांच हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
बेलागंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ एवं बेलागंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई भलुआ बाजार स्थित एक घर में की गई। इस घर से पुलिस को पांच हथियार बरामद किया। जिसमें एक जापान निर्मित पिस्टल मिला है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
संवाद सूत्र, बेलागंज: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ एवं बेलागंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई भलुआ बाजार स्थित एक घर में की गई। इस घर से पुलिस को पांच हथियार बरामद किया। जिसमें एक जापान निर्मित पिस्टल मिला है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भलुआ बाजार स्थित एक घर एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। इस घर से तीन देशी कट्टा, एक देशी सिक्सर एवं एक जापान निर्मित सिक्सर बरामद किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग अचंभित है। उक्त कार्रवाई के बाद बेलागंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने आरोपित और बरामद हथियार को लेकर जिला मुख्यालय स्थित अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के समक्ष ले गए। जहां गिरफ्तार आरोपित से दोनों पदाधिकारी ने पूछताछ की है। पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है। उससे अभी पूछताछ चल रही है। हथियार बरामदगी के बारे में पूछने पर एएसपी चुप्पी साध गए। कहा कि अनुसंधान चल रहा है। अनुसंधान पूरा होने पर जानकारी दी जाएगी।
गिरफ्तार आरोपित के स्वजन इस कार्रवाई को साजिश बता रहे हैं। कहना है कि वह एक गरीब किसान है। जिसका घर टूटा फूटा गिरा हुआ है। इसमें कोई भी व्यक्ति कभी भी घर में प्रवेश कर सकता है। गिरफ्तार युवक लकड़ी निर्मित गुमटी में दुकान चलाता है। जिसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है।