गुजरात की जनता मोदी के साथ : रविशंकर
गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
वे शनिवार को कुछ देर के लिए गया एयरपोर्ट पर रुके थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ईमानदारी पूर्वकदेश की सेवा कर रहे हैं। देश सशक्त हो रहा है। इसका लाभ गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में मिलेगा। गुजरात में कानून के साथ विकास हुआ है, गुजरात की जनता मोदी के साथ है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार केवल कुर्सी बचाने में व्यस्त थी, इसलिए जनता उसके खिलाफ फैसला सुना चुकी है। केंद्रीय मंत्री का भाजपा मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, अजय कुमार, कंचन सिन्हा, रूपेश वर्मा, डॉ.अनुज कुमार, धर्मेन्द्र यादव, मनोज यादव, नरेश चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, प्रमोद चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, डॉ.शालिनी कुमारी, अशोक कुमार, संतोष ठाकुर, संतोष कुमार छोटे, विकास कुमार एवं अनंत कुमार ने स्वागत किया। रविशंकर प्रसाद यहां से सड़क मार्ग से सासाराम प्रस्थान कर गए।