इंटक का उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, गया: इंटक के बैनर तले कई सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को उप श्रमायुक्त
जागरण संवाददाता, गया: इंटक के बैनर तले कई सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगे मजदूरों का श्रम कार्यालय में निबंधन एवं नवीनीकरण में मनमानी, बिचौरिया एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। एक वर्ष से अधिक समय सीमा पूरा करने वाले निबंधित निर्माण मजदूरों को अनुदान राशि लंबित रखने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि 2015 से निबंधित 216 मजदूरों को अनुदान राशि श्रम कार्यालय की शिथिलता के कारण अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। केंद्र व राज्य द्वारा दिए जाने वाले अनुदान, सामग्री, पारिवारिक पेंशन, छात्रवृति, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधाएं समय पर देने की मांग की गई।
मौके पर प्रदेश इंटक सचिव अशोक सिंह, एआइसीसी सदस्य विजय कुमार मिठु, यूनियन के जिलाध्यक्ष रामदीप प्रसाद, सचिव अरुण पासवान, मदन प्रसाद, सुरेंद्र मांझी, विनोद पासवान, शिव कुमार पासवान आदि मौजूद थे।