जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन
जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. शौकत अली का आकस्मिक निधन हो गया।
गया। जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. शौकत अली का आकस्मिक निधन शनिवार को बंगलुरू में हो गया। उनका वहां इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर शनिवार की रात लाया गया, जहां से मानपुर स्थित अबगीला पैतृक आवास पर पहुंचेगा। रविवार को अंतिम नमाज अदा करने के बाद सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर जदयू जिलाध्यक्ष शौकत अली, मुनेश्वर सिंह, डॉ.अरविंद सिंह, अमित कुमार यादव, धनंजय कुमार, राजेश कुमार, शारदा मांझी, आसिफ जफर, रफी अहमद खान, असलम परवेज, शाहिद इकबाल, सोनम कुमारी दास, प्रकाश राम पटवा, रामाकांत पटेल, विनोद कुमार, राहुल कुमार सिंह एवं श्रीकांत प्रसाद ने गहरा दुख प्रकट किया है। नेताओं ने कहा कि प्राचार्य पद पर रहते छात्रों के हित के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए थे। वहां से सेवानिवृत होने के बाद राजनीतिक में प्रवेश किया था।