ओटीए के चालक की रहस्यमय मौत, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने ओटीए के चालक पपिक कुमार यादव का शव शुक्रवार को मगध मेडिकल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM (IST)
गया। पुलिस ने ओटीए के चालक पपिक कुमार यादव का शव शुक्रवार को मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड संख्या- 12 के निजी आवास से बरामद किया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष लाल बिहारी ने बताया कि मृतक ओटीए में चालक था। वह किराए पर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार को उसके कमरा का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने थाना को सूचना दी। उसके गले पर निशान मिला है। बेड पर दो मोबाइल व 2 हजार रुपये नकद रखा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या है या हत्या, इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मृतक राजस्थान के अलवर का रहनेवाला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें