आमस में शराब माफिया ने की थी पिंटू सिंह की हत्या, छह गिरफ्तार
पुलिस ने आमस में हुए पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पिंटू सिंह की हत्या, बोधगया में नीरू देवी, रौशनगंज में योगेंद्र हत्याकांड व डोभी में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपित को धर दबोचा। इन पांच मामलों का उद्भेदन सिटी एसपी अनिल कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि आमस थाना क्षेत्र में हुई वारदातों का मुख्य सरगना नक्सली संगठन टीपीसी के धनुकधारी यादव उर्फ धीरू यादव है, जो पहाड़पुर गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह गिरोह चलाता है। गिरोह के सदस्यों से लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, मादक पदार्थ व शराब जैसे कारोबार में चलाता है। उन्होंने बताया कि आमस में पिंटू की हत्या भी शराब माफिया ने कराई थी। इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
गया। पुलिस ने आमस में हुए पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पिंटू सिंह की हत्या, बोधगया में नीरू देवी, रौशनगंज में योगेंद्र हत्याकांड व डोभी में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपित को धर दबोचा। इन पांच मामलों का उद्भेदन सिटी एसपी अनिल कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में किया।
उन्होंने बताया कि आमस थाना क्षेत्र में हुई वारदातों का मुख्य सरगना नक्सली संगठन टीपीसी के धनुकधारी यादव उर्फ धीरू यादव है, जो पहाड़पुर गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह गिरोह चलाता है। गिरोह के सदस्यों से लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, मादक पदार्थ व शराब जैसे कारोबार में चलाता है। उन्होंने बताया कि आमस में पिंटू की हत्या भी शराब माफिया ने कराई थी। इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
---------
इनकी हुई गिरफ्तार
सिटी एसपी ने बताया कि आमस, डोभी एवं जिलास्तरीय तकनीकी सेल की मदद से शेरघाटी थाना क्षेत्र के नकनुपा से अमित कुमार, डोभी के घोड़ाघाट करमटांड से अजय पासवान, वकीलगंज से शैलेश कुमार उर्फ छोटू, सियरभुखी से धर्मेन्द्र कुमार दास को डोभी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बिना नंबर की मारूति 800 कार बरामद की गई। कार की तलाशी में 50 लीटर महुआ शराब व दो किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दो और सहयोगियों का नाम सामने आया। पुलिस ने डोभी थाना क्षेत्र के पिरासीन के गौरीशंकर सिंह घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 50 लीटर अवैध महुआ शराब मिला। आगे कार्रवाई करते हुए डोभी के करमौनी गांव में नसीम खां उर्फ कल्लू खां को भी गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान घर से दो बोरा महुआ फूल और एक चोरी की टैंपो बरामद किया गया।
-----------
करमौनी से गोली के खोखे
व चोरी की गाड़ी बरामद
सिटी एसपी ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ चलाने के क्रम में डोभी थाना के करमौनी गांव में मनोज यादव के घर छापेमारी की, लेकिन कार्रवाई से शुक्रवार रात को रोका गया। पथराव व गोलीबारी की घटना हुई थी। कई थाना के सहयोग से छापेमारी की गई। मनोज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके घर से 40 लीटर महुआ शराब, 3.15 बोर के तीन खोखा, दो मोटरसाइकिल, दो टैंपो एवं दो ट्रैक्टर बरामद किया गया।
----------
इन मामलों का हुआ खुलासा
सिटी एसपी ने बताया कि डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी में अवैध शराब कारोबार को लेकर आठ आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से छह आरोपितों की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस पर पथराव में पप्पू पर डोभी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें 15 नामजद व 100 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।