Move to Jagran APP

पुलिस ने तीन किमी खदेड़कर नक्सली को किया गिरफ्तार, कोच थाना के दौलतपुर गांव का निवासी है नक्सली उदल

गोह थाना पुलिस ने कुख्यात नक्सली उदल यादव को करीब तीन किलोमीटर खेत में खदेड़कर गिरफ्तार किया है। उसे गोह थाना क्षेत्र के कोसडीहरा मोड़ के निकट से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वह बाइक से गोह से गया की ओर जाने वाला था।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 07:36 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:44 AM (IST)
पुलिस ने तीन किमी खदेड़कर नक्सली को किया गिरफ्तार, सांकेतिक तस्वीर

 संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : गोह थाना पुलिस ने कुख्यात नक्सली उदल यादव को करीब तीन किलोमीटर खेत में खदेड़कर गिरफ्तार किया है। उसे गोह थाना क्षेत्र के कोसडीहरा मोड़ के निकट से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वह बाइक से गोह से गया की ओर जाने वाला था कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार नक्सली उदल गया जिले के कोंच थाना केकेर टोला, देवान बिगहा दौलतपुर गांव का निवासी है। 

loksabha election banner

एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने शुक्रवार को एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि गोह-रफीगंज पथ स्थित डा. राम उदय कुमार के आवासीय मकान पर चार मई 2021 को तीन-चार अपराध कर्मी जान मारने की नियत से धमकी देते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिए थे। 

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अपराध कर्मी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह गया जिले के टेकारी थाना के सुपटा टोला खेन बिगहा का निवासी है। उसने स्वीकार किया था कि उसने उदल यादव, मिथलेश यादव एवं सुबालाल यादव के साथ घटना को अंजाम दिया था। उसी के साथ सुबालाल यादव को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस दबिश के कारण मिथलेश यादव ने न्यायालय में समर्पण किया था। 

बताया गया कि रंगदारी स्वरूप पैसे की मांग को लेकर मुकेश, उदल यादव, मिथिलेश यादव और सुबालाल यादव ने हथियार से फायरिंग की थी। अनुसंधान क्रम में यह जानकारी पुलिस को मिली कि यह सभी उग्रवादी संगठन से जुड़े नक्सली हैं। ईंट भट्ठा के साथ चिकित्सक एवं व्यवसायी से रंगदारी वसूल करना पेशा है। 

उदल को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शमीम अहमद, पुअनि माधवेंद्र प्रताप सिंह, शिवध्यान राम, चालक सिपाही विजय कुमार सिंह एवं शिव कुमार शामिल थे। उदल के खिलाफ कोच, टेकारी एवं ओबरा थाना में मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के साथ ही चिकित्सक पर हमला कांड के सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.