भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए लोग
फोटो जागरण संवाददाता गया
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 02:20 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 02:20 AM (IST)
गया। शहर के जीबी रोड स्थित श्री दशहरा कमिटी द्वारा बुधवार रात करीब आठ बजे भगवान श्रीराम और भरत मिलाप का जीवंत मंचन हुआ। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम तथा भरत मिलाप देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कमिटी ने शहर के मुख्य मार्गो से झांकियां निकालकर रामायण के कई प्रसंगों को दिखाया। कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान के पात्र बनकर भगवान के लीलाओं को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान कमिटी के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम और भरत के बीच के आगाढ़ प्रेम की जीवंत प्रस्तृति से उपस्थित लोग भाव विभोर हो गए। मौके पर श्री दशहरा कमिटी के अध्यक्ष रामजी प्रसाद अधिवक्ता, मंत्री रंजीत बहपुरिया, आदर्श लीला समिति के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद, महासचिव कुमार गौरव सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें