Move to Jagran APP

मानपुर में 12 में पांच पैक्सों में ही धान की हो रही खरीद

गया। इस वर्ष धान की फसल की उपज काफी अच्छी हुई है जिसे देख किसान काफी प्रसन्न हैं। किसान धान की फसल बेच कई काम करने की योजना बनाने लगे हैं। लेकिन निर्धारित समय पर धान की खरीदारी नहीं होने से किसान काफी व्याकुल हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:16 PM (IST)
मानपुर में 12 में पांच पैक्सों में ही धान की हो रही खरीद
मानपुर में 12 में पांच पैक्सों में ही धान की हो रही खरीद

गया। इस वर्ष धान की फसल की उपज काफी अच्छी हुई है, जिसे देख किसान काफी प्रसन्न हैं। किसान धान की फसल बेच कई काम करने की योजना बनाने लगे हैं। लेकिन निर्धारित समय पर धान की खरीदारी नहीं होने से किसान काफी व्याकुल हैं। मानपुर के 1435 किसानों ने पैक्स एवं व्यापार मंडल के माध्यम धान बेचने के लिए अपना निबंधन कराया। इसमें 493 रैयत एवं 942 गैर रैयत किसान हैं। लेकिन अभी तक पांच पैक्स में ही धान की खरीदारी की गई है जबकि सात पैक्स और एक व्यापार मंडल के द्वारा धान नहीं खरीदा गया है। यहां ए ग्रेड धान 1960 रुपये और साधारण धान 1940 रुपये खरीदा जा रहा है। 15 फरवरी तक होगी धान की खरीद:

loksabha election banner

निबंधित किसानों से धान की खरीदारी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक खरीदा जाएगा। मानपुर के सोहैयपुर, भदेजा, ननौक, भोरे एवं सनौत पैक्स के द्वारा करीब 50 किसानों से 2165 क्विटल धान की खरीदारी की गई है। शादीपुर, लखनपुर, गेरे, वारागंधार, उसरी, कईया एवं नौरंगा पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा धान नहीं खरीदा गया है। यहां धान बेचने वाले किसान काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि गेहूं के फसल लगाने के लिए पूंजी की जरूरत है। अगर धान की खरीदारी पैक्स के माध्यम समय पर हो जाए तो हमलोगों को काफी सहूलियत होगी।

--

सभी पैक्स तीसरे दिन से करेंगे धान की खरीदारी

किसानों को धान बेचने के लिए परेशानी की सामना करना नहीं पड़ेगा। जो पैक्स या व्यापार मंडल धान की खरीदारी नहीं किए वे तीसरे दिन से खरीदारी करना शुरू कर देगें। पहले लाट में एक पैक्स या व्यापार मंडल को 433 क्विटल धान की खरीदारी करनी है।

राजेश कुमार यादव

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मानपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.