Move to Jagran APP

कैमूर में 11 लाख वोटर चुनेंगे 149 पंचायतों के मुखिया व सरपंच, आयोग के निर्देश के बाद होगा तय

कैमूर जिले में मतदाता सूची के विखंडन का काम चल रहा है। लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में इस्‍तेमाल सूची के आधार पर चुनाव होगा या नई सूची के आधार पर।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:47 AM (IST)
कैमूर में 11 लाख वोटर चुनेंगे 149 पंचायतों के मुखिया व सरपंच, आयोग के निर्देश के बाद होगा तय
कैमूर जिले में चल रहा मतदाता सूची का विखंडन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

संवाद सहयोगी, भभुआ (कैमूर)। जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। इस क्रम में दोहरी प्रवष्टि वाले व मृतकों के नाम हटाने का काम हो रहा है। हालांकि अभी एक कन्‍फ्यूजन की स्थिति है। क्‍योंकि यह तय नहीं हो रहा है कि नई सूची से चुनाव होगा या पुरानी से। वैसे बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 2020 में हुए विधानसभा आम निर्वाचन में प्रयुक्‍त मतदाता सूची से ही पंचायत चुनाव होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर पुराने वोटर लिस्ट को आधार बनाया जाता है तो जिले के 11 प्रखंडों में कुल 11 लाख 09 हजार 469 वोटर ही मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य आदि को चुनेेंगे।

loksabha election banner

आयोग का निर्देश आया तो नई सूची से होगा चुनाव

फिलहाल विधानसभा चुनाव में इस्‍तेमाल वोटर लिस्ट का प्रखंड व पंचायत वार विखंडन किया जा रहा है। अगर आयोग का नया निर्देश आता है तो 2021 में जोड़े गए नाम वाले भी चुनाव में वोट दे सकेंगे। फिलहाल अभी 2020 में प्रकाशित वोटर लिस्ट से ही चुनाव कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। वर्तमान समय में कैमूर जिले के चारों विधानसभा में 11 लाख 09 हजार 469 वोटर हैं। इनमें से 5 लाख 81 हजार 780 पुरुष, 5लाख 27 हजार 712 महिला तथा 19 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। हालांकि अगर 2021 में नए नाम जोड़े जाने के बावजूद अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं आता है, या नई सूची से मतदान नहीं हाेता है तो कई वोटर योग्यता के बावजूद मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि अभी आयोग का निर्देश नहीं आया है।

 बढ़ाई या घटाई जा सकती है मतदान केंद्रों की संख्या

कैमूर जिले में होने वाले चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या घट-बढ़ सकती है। लोकसभा के चुनाव के दौरान कैमूर जिले में कुल 1206 मतदान केंद्र बनाए गए थे। लेकिन बिहार विधानसभा के चुनाव 2020 में कोविड के कारण बूथों की संख्‍या 1694 कर दी गई। अब पंचायत चुनाव में या तो मतदान केंद्रों की संख्‍या में क्‍या परिवर्तन होता है यह आने वाला समय बताएगा।

11 प्रखंडों में है 149 पंचायतें

कैमूर जिले में 11 प्रखंडों में कुल 149 पंचायतें हैं। जहां मुखिया, बीडीसी सहित कई जगहों पर चुनाव होना है। वर्तमान समय में कैमूर जिले में 149 पंचायतें हैं। 149 ग्राम कचहरी की संख्या है। 149 पंचायत में 1851 वार्ड तथा 186 पंचायत समिति की संख्या है। जिले में कुल 19 जिला पार्षद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.