एक शिक्षक के भरोसे 118 छात्रों का भविष्य
पेज-6, फोटो-17 संवाद सूत्र, बाराचट्टी : प्रखंड के सोख्या प्राथमिक विद्यालय में 118 बच्चे नामांकित
पेज-6, फोटो-17
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : प्रखंड के सोख्या प्राथमिक विद्यालय में 118 बच्चे नामांकित हैं। जिन्हें पढ़ाने के लिए केवल एक शिक्षक यहां कार्यरत हैं। एक शिक्षक होने के कारण विभागीय कार्य से विद्यालय छोड़ने पर कई बार ताला लग जाता है। बच्चे स्कूल के प्रांगण में खेलते रहते हैं। यह स्थिति तीन साल से है। बीते सोमवार को करीब नौ बजे कुछ ऐसा ही यहां देखने को मिला। ताला बंद कर शिक्षक सत्येन्द्र कुमार कार्यालय के कार्य से प्राथमिक विद्यालय अदलपुर गए हुए थे। दस बजे शिक्षक पहुंचे तो बंद कमरे का ताला खुला। इसके बाद पढ़ाई शुरू हुई। सत्येन्द्र प्रसाद कहते हैं कि इधर बच्चे तो उधर पदाधिकारी हैं। दोनों का ख्याल रखना जरूरी है। कभी-कभी तो लगता है यहां इस नौकरी को छोड़कर कहीं और चले जाएं। अकेले क्या-क्या कर सकते हैं। यहां तीन शिक्षक पदस्थापित थे। सुमन सिंह टीईटी में उत्तीर्ण होने के बाद यहां से त्यागपत्र देकर चली गई। एक शिक्षिका चन्द्रप्रभा सिन्हा 2014 से प्राथमिक विद्यालय तिलैया कला धनीबान में पांच साल से प्रतिनियोजन पर हैं।