पुलिस पर हमला मामले में एक गिरफ्तार
इमामगंज प्रखंड के सुहैल.सलैया थाने की पुलिस पर बीते शुक्रवार को हुए हमले के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरे बयान पर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 02:04 AM (IST)
गया । इमामगंज प्रखंड के सुहैल.सलैया थाने की पुलिस पर बीते शुक्रवार को हुए हमले के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरे बयान पर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शुक्रवार की देर शाम सलैया बाजार में छापेमारी कर नामजद आरोपित सरयू भुइया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सरयू भुइया के ऊपर जमीन के मामले में वारंट जारी था। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले के बाद से सभी वारंटी व हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। गिरफ्तार के लिए जगह.जगह छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें