विद्यालय प्रागण में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगा चौपाल
संवाद सूत्र, मोहनपुर : प्रखंड के ग्राम पंचायत सिरियावा मध्य विद्यालय के प्रागण में स्वच्छ भारत मिशन
संवाद सूत्र, मोहनपुर : प्रखंड के ग्राम पंचायत सिरियावा मध्य विद्यालय के प्रागण में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चौपाल लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया राजेश कुमार रंजन ने लोगों से खुले में शौच मुक्त करने की अपील की। उन्होंने शौचालय में ही शौच करने के लिए प्रेरित किया। पंचायत के वार्ड तीन, चार और पाच को ओडिएफ घोषित किया गया। मुखिया एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक के दारा वार्ड तीन के सदस्य मुन्ना देवी, वार्ड चार के रेखा देवी और पाच के हेमन्ती देवी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रमाणपत्र दिया गया। प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि तीनों वार्डो में 383 घरों में शौचालय का निर्माण हो गया है। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लिया। साथ ही आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही।